Monday, October 19th, 2026

ओमिक्रॉन का असर: मुंबई उड़ान में यात्रियों का टोटा

भोपाल
भोपाल से मुंबई जाने वाले यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए एयर इंडिया ने बुधवार को नागपुर उड़ान से जोड़ दिया। संयुक्त उड़ान संख्या एआई 627 मुंबई एवं नागपुर से होते हुए सुबह 8.30 बजे भोपाल पहुंची। उड़ान सुबह 9.30 बजे वापस मुंबई रवाना हुई। संयुक्त उड़ान होने से यात्रियों को करीब डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। आमतौर पर उड़ान संख्या एआई 634 मुंबई रवाना होती है। इसका प्रस्थान समय सुबह 8.05 बजे है। यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए एयरलाइंस कंपनियां अक्सर ऐसा करती है। कोरोना संक्रमण के खतरे के कारण  यात्रियों की संख्या कम हो रही है।

 

#Omicron

Source : Agency

पाठको की राय