Saturday, October 24th, 2026

OMG! हैरान कर देगा कारनामा! WhatsApp DP पर पुलिस कमिश्नर की फोटो लगा कर रहे ये काम..Call Record वायरल

लुधियाना
 साइबर क्रिमिनल भोले-भाले लोगों को ठगने के लिए रोजाना नया ढंग ईजाद कर रहे हैं। साइबर ठगों का नया कारनामा सामने आया है। अब लुधियाना के पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू की डी.पी. लगाकर साइबर ठग लोगों से ठगी कर रहे हैं।

एक ऐसी वीडियो की बातचीत और चैट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जिसमें ठग किसी व्यक्ति के भाई को छोड़ने के एवज में डेढ़ लाख रुपए मांग रहा है और जिस वाट्सएप से बात कर रहा है, उस पर सी.पी. मनदीप सिंह सिद्धू की डी.पी. लगाई हुई है। रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही थी जिसमें 960-790-5942 व्हाट्सएप नंबर दिखाई दे रहा है। उस पर लुधियाना के पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू की डी.पी. लगी हुई है।

सामने वाला खुद को पुलिस वाला बता रहा है और किसी को छोड़ने के एवज में डेढ़ लाख रुपए मांग कर रहा है। वह व्यक्ति से कह रहा है कि वह पैसे बैंक अकाऊंट में जमा करवा दे। बिना फोन को काटे वह बैंक जाए, मगर सामने से व्यक्ति भी शातिर था जिसे पता चल गया था कि यह कोई पुलिस वाला या अधिकारी नहीं है बल्कि कोई साइबर ठग उसे ठगने का प्रयास कर रहा है। उसने ठग से हुई सारी बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह भी पता चला है कि पुलिस अधिकारियों को इसके बारे में पता चल गया है और अंदरखाते इसकी जांच भी शुरू कर दी गई है।
 

 

#WhatsApp DP

Source : Agency

पाठको की राय