Friday, October 23rd, 2026

OMG! मां-बेटा कोठी में करते थे गंदा काम, पुलिस की Raid से खुली पोल..

लुधियाना
 कॉलेज रोड पर हुई छापेमारी के मामले में पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मां-बेटा मिलकर कोठी के अंदर सैक्स रैकेट चला रहे थे जोकि बाहर से लड़कियां लाकर आगे सप्लाई करते थे। आरोपी मां अनीता वोल्टर और उसका बेटा अमन वोल्टर है। थाना डिवीजन नंबर-8 में आरोपियों पर केस दर्ज हुआ है।

ए.सी.पी. जसरूप सिंह बाठ का कहना है कि एस.आई. भजन सिंह गश्त पर मौजूद थे। इस दौरान उन्हें पता चला कि उक्त कोठी में कुछ गलत काम होता है जिसके बाद एसएचओ विजय कुमार की अगुवाई में उक्त कोठी पर रेड की गई और उक्त आरोपियों को काबू किया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

 

#पुलिस की Raid

Source : Agency

पाठको की राय