Tuesday, October 20th, 2026

ओलंपिक रजत पदक विजेता वोंड्रोसोवा और हुरकाज ने पेरिस ओलंपिक से नाम वापिस लिया

पेरिस
तोक्यो ओलंपिक टेनिस रजत पदक विजेता मरकेटा वोंड्रोसोवा ने हाथ की चोट के कारण पेरिस ओलंपिक से नाम वापिस ले लिया। पोलैंड के हुबर्ट हुरकाज ने भी घुटने की चोट से कारण नाम वापिस लेने का फैसला किया है। पिछले साल विम्बलडन जीतने वाली चेक गणराज्य की वोंड्रोसोवा इस महीने विम्बलडन से पहले दौर में बाहर हो गई थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर ओलंपिक से हटने की जानकारी देते हुए कहा कि उनका फोकस अगस्त में होने वाले अमेरिकी ओपन पर है। ओलंपिक में टेनिस स्पर्धा के ड्रॉ बृहस्पतिवार को निकाले जायेंगे जबकि मैच शनिवार से शुरू होंगे।

 

 

#Olympic silver medalists

Source : Agency

पाठको की राय