Monday, October 19th, 2026

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का जलवा बरकरार, 15 दिन के अंदर तोड़ दिया अपना ही नेशनल रिकॉर्ड

नई दिल्ली
टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता और भारतीय जैवलीन थ्रोअर नीरज चोपड़ा का जलवा बरकरार है। दरअसल, नीरज चोपड़ा ने बीते 15 दिन के अंदर दूसरा नेशनल रिकॉर्ड कायम कर दिया है। उन्होंने डायमंड लीग में शानदार थ्रो करते हुए अपने ही उस नेशनल रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जो उन्होंने 14 जून को बनाया था। नीरज चोपड़ा ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
स्टॉकहोम में खेली जा रही डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने शानदार थ्रो करते हुए 89.94 मीटर का थ्रो किया है। इस थ्रो के साथ ही उन्होंने अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जो उन्होंने 14 जून को पावो नुर्मी गेम्स में 89.30 मीटर का थ्रो किया था। इस थ्रो के साथ ही उन्होंने टूर्नामेंट में अपना सिल्वर मेडल पक्का कर लिया था। हाल ही में जीता था गोल्ड मेडल आपको बता दें कि नीरज चोपड़ा ने कुछ ही दिन पहले कुओर्ताने गेम्स में 86.60 मीटर की दूरी पर भाला फेंककर गोल्ड मेडल हासिल किया था। इस गेम के बाद नीरज चोपड़ा डायमंड लीग में हिस्सा ले रहे हैं। नीरज चार साल बाद डायमंड लीग में हिस्सा लेने उतरे हैं। इससे पहले 2018 में ज्यूरिख में भाग लिया था। तब 85.73 मीटर थ्रो करके चौथा स्थान हासिल किया था। उस समय भी नीरज ने नेशनल रिकॉर्ड बनाया था।

 

#नीरज चोपड़ा

Source : Agency

पाठको की राय