Tuesday, October 20th, 2026

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का शेयर निर्गम मूल्य से करीब 11 प्रतिशत उछाल के साथ सूचीबद्ध

नई दिल्ली
 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का शेयर निर्गम मूल्य 76 रुपये से करीब 11 प्रतिशत उछाल के साथ शुक्रवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई पर शेयर निर्गम मूल्य से 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.99 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में यह 10.71 प्रतिशत उछलकर 84.14 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई पर कंपनी का शेयर निर्गम मूल्य 76 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में कारोबार 10.80 प्रतिशत चढ़कर 84.21 रुपये पर पहुंच गया।

भाविश अग्रवाल की अगुवाई वाली कंपनी का बाजार मूल्यांकन शुरुआती कारोबार में 36,742.21 करोड़ रुपये था। कंपनी के 6,145 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पेशकश के अंतिम दिन गत मंगलवार को 4.27 गुना अभिदान मिला था।

आईपीओ में 5,500 करोड़ रुपये तक के ताजा शेयर और 8,49,41,997 शेयर की बिक्री पेशकश शामिल थी। इसके लिए मूल्य दायरा 72 से 76 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

 

 

 

#Ola Electric Mobility

Source : Agency

पाठको की राय