Monday, October 19th, 2026

ओला के सीईओ कर रहे तमिलनाडु में स्थित फ्यूचरफैक्ट्री डे की प्लानिंग

केरल
ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल (Ola CEO Bhavish Aggarwal) अगले महीने फ्यूचरफैक्ट्री डे (Futurefactory Day) की योजना बना रहे हैं. उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें पूरी फ्यूचरफैक्ट्री नजर आ रही है. अग्रवाल ने कहा है कि वह जल्द ही इससे जुड़ी और जानकारी शेयर करेंगे.

इस फैक्ट्री के बारे में जानिए
फ्यूचरफैक्ट्री तमिलनाडु में स्थित है. इस फैक्ट्री में ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 और S1 Pro मैन्यूफैक्चर होता है. इस ट्वीट में अग्रवाल ने जो तस्वीर शेयर की है, उससे इस बात के संकेत मिलते हैं कि कंपनी फ्यूचरफैक्ट्री के लिए Solar Rooftop को चुन सकती है. इससे कंपनी को प्लांट को बिजली मुहैया कराने और बिल कम करने में मदद मिलेगी.

प्रोडक्शन बढ़ाने का ऐलान कर चुकी है कंपनी
कंपनी (Ola) पहले ही इस बात का ऐलान कर चुकी है कि देश में इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिमांड पूरी करने के लिए प्रोडक्शन कैपिसिटी को और बढ़ाया जाएगा. ओला ने इसके साथ ही कहा है कि वह EV के अन्य फैक्टर्स और खासकर चार पहिया वाहन की ओर आगे बढ़ने के लिए ब्रिटेन में आरएंडडी फैसलिटी की स्थापना करेगी. इसके लिए वह 10 करोड़ डॉलर खर्च करेगी. अग्रवाल ने प्लान की गई ओला ई-कार ‘Ola e-car’ का कॉन्सेप्ट डिजाइन भी शेयर किया है.

Ola Electric ने जनवरी में जुटाए थे फंड
ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) ने पिछले महीने कहा था कि उसने Tekne Private Ventures, Alpine Opportunity Fund, Edelweiss सहित अन्य इंवेस्टर्स से 20 करोड़ डॉलर (करीब 1,490 करोड़ रुपये) जुटाए हैं.

 

#CEO

Source : Agency

पाठको की राय