तेल कंपनियों ने फिर दिया झटका, बढ़े पेट्रोल-डीजल दाम
नई दिल्ली
तेल कंपनियों ने आज आम लोगों को फिर झटका दिया है। गुरुवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में फिर से बढ़ोत्तरी की गई है। आज पेट्रोल 18 से 25 पैसे प्रति लीटर और डीजल के 28 से 32 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। मालूम हो कि बुधवार को तेल के दाम नहीं बढ़े थे। जबकि मंगलवार को डीजल की कीमत में 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गई थी तो वहीं पेट्रोल के दाम 23 पैसे प्रति लीटर बढ़े थे। बता दें कि मई में अब तक 15 बार पेट्रोल और डीजल महंगा हो चुका है। लगातार बढ़ रहे तेल के दामों की वजह से मात्र 15 दिनों में पेट्रोल के रेट 3.34 रुपये और डीजल 3.86 रुपये महंगा हो चुका है।मालूम हो कि नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं।
ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
दिल्ली : 93.68 रुपये प्रति लीटर मुंबई : 99.94 रुपये प्रति लीटर चेन्नई : 95.28 रुपये प्रति लीटर कोलकाता : 93.72 रुपये प्रति लीटर बेंगलुरु: 96.80 रुपये प्रति लीटर भोपाल: 101.77 रुपये प्रति लीटर लखनऊ: 91.21 रुपये प्रति लीटर पटना: 95.85 रुपये रुपये प्रति लीटर

पाठको की राय