Thursday, October 22nd, 2026

जनसंपर्क अधिकारी संघ व राजपत्रित अधिकारी संघ के पदाधिकारियों ने सीएम से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कल यहां उनके निवास कार्यालय में कमल वर्मा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ और छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को देश में सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि इस उपलब्धि में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान है। इसके लिए उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को भी बधाई दी।

छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष कमल वर्मा ने इस ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर अधिकारी-कर्मचारियों की विभिन्न मांगों की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया। मुख्यमंत्री ने अधिकारी-कर्मचारियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है।

 

 

#Officials#CM

Source : Agency

पाठको की राय