Thursday, October 22nd, 2026

छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने की मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रतिनधिमण्डल ने परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर की उपस्थिति में सौजन्य मुलाकात की। छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को दीपोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और ट्रांसपोर्टरों के हित में राज्य शासन द्वारा लिए जा रहे निर्णयों के लिए आभार जताया।

इस अवसर पर नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल, छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अचल भाटिया, श्री अमित सूरी, श्री सुधीर अग्रवाल, श्री अंजय शुक्ला, श्री सुखदेव सिद्धू, श्री गौरव प्रताप सहित छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय