Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में अधिकारियों के तबादले, कई सीएमओ और डॉक्टर इधर से उधर

जगदलपुर/रायपुर।

राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और स्वास्थ्य अधिकारियों के तबादले किए हैं. लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी आदेश में कई जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुल 17 अधिकारियो का तबादला किया गया है।

जिसमें 11 जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं सिविल सर्जनों के नाम शामिल है। साथ ही सूची में कुछ चिकित्सा अधिकारियों के नाम भी शामिल है। कई दिनों से स्वास्थ्य विभाग में ट्रांसफर की चर्चा चल रही थी स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ट्रांसफर की फाइल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पास भेजी थी. जिसके बाद आज स्वास्थ्य विभाग ने ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दी।

 

#Chhattisgarh#Health Department#doctors transferred

Source : Agency

पाठको की राय