Saturday, October 24th, 2026

किसान के जहर खाने पर टूटी अफसरों की नींद, फिर गरजा बुलडोजर, 5 घंटे में कब्जामुक्त कराई सरकारी जमीन

हापुड़

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में राजस्व विभाग के अधिकारियों की आखिर नींद टूट गई। विभाग के अधिकारी पुलिस बल के साथ थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छतनौरा में पहुंचे और बुलडोजर चलाकर तालाब की जमीन को कब्जामुक्त करा दिया।

दरअसल, पिछले नौ माह से सरकारी तालाब की जमीन को कब्जा मुक्त कराने की लड़ाई लड़ रहे थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छतनौरा के मोनू उर्फ मोहित ने जहर खा लिया था। इसके बाद ही अफसरशाही के नशे में चूर अधिकारियों की नींद टूटी है।

 

Source : Agency

पाठको की राय