Friday, October 23rd, 2026

छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिलेगा वेतन, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर.

छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों को दीवाली से पहले वेतन मिल जाएगा। इसके लिए वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ के अधिकारियों, कर्मचारियों और मानसेवियों को दीवाली से पहले वेतन का भुगतान किया जाएगा। इस आशय का आदेश छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग की ओर से जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार अक्टूबर 2024 के वेतन और मजदूरी के भुगतान 28 अक्टूबर से करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिकारियों-कर्मचारियों को दीवाली के त्यौहार से पूर्व वेतन मिल सके और अच्छे से त्यौहार मना सके। वित्त विभाग के आदेश अनुसार, व्यावसायिक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को पारिश्रमिक, मजदूरी, और मानदेय का भुगतान भी 28 अक्टूबर से किया जाएगा। राज्य के निगम, मंडल, प्राधिकरण, विश्वविद्यालय, स्थानीय निकाय, सार्वजनिक उपक्रम और अन्य संस्थानों को भी अपनी वित्तीय स्थिति के अनुसार 28 अक्टूबर से भुगतान के संबंध में विचार करने को कहा गया है।

 

#Chhattisgarh#salary before Diwali#Finance order

Source : Agency

पाठको की राय