Sunday, October 25th, 2026

ओडिशा ट्रेन दुर्घटना: स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भुवनेश्वर पहुंचे, AIIMS और कटक मेडिकल कॉलेज का करेंगे दौरा

नई दिल्ली
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ओडिशा ट्रेन दुर्घटना के पीड़ितों को दी जा रही चिकित्सा सहायता का जायजा लेने के लिए रविवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) भुवनेश्वर और कटक मेडिकल कॉलेज का दौरा करने के लिए पहुंचे हैं। इससे पहले, मांडविया ने कहा था कि राहत अभियान में मदद के लिए एम्स भुवनेश्वर के डॉक्टरों को बालासोर में ट्रेन दुर्घटनास्थल के साथ-साथ कटक के उस अस्पताल के लिए रवाना किया गया है, जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है।

 बालासोर जिले में शुक्रवार की शाम लगभग सात बजे शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने और एक मालगाड़ी से टकराने से यह हादसा हुआ, जिसमें कम से कम 288 लोगों की मौत हो गई और 1,100 से अधिक यात्री घायल हो गए। 

 

#स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया

Source : Agency

पाठको की राय