Wednesday, October 21st, 2026

छात्रा से अश्लील हरकत़, दो गुटों में जमकर मारपीट

भोपाल
 माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय (एमसीयू) परिसर में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। हंगामे का कारण एक जूनियर छात्र था। उसने एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत कर दी। इसको लेकर कालेज परिसर में छात्रों ने बवाल कर दिया। इस बात को लेकर जूनियर और सीनियर दोनों पक्ष एक दूसरे के सामने आ गए। दोनों ही तरफ से मारपीट की गई। पीड़ित छात्रा का कहना है कि छात्र ने अश्लील फब्तियां कसी तो उसका विरोध किया था। उसके बाद बाद दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। शाम को दोनों पक्ष एमपी नगर थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपित छात्र समेत एक अन्य पर छेड़छाड़, मारपीट, गाली-गलौच समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं छात्र की शिकायत पर चार छात्रों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश भदौरिया के मुताबिक 23 वर्षीय रचना (परिवर्तित नाम) ने पुलिस को बताया कि वह माखनलाल पत्रकारिता विवि में प्रथम वर्ष की छात्रा है। सोमवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे वह कालेज परिसर में थी। तभी छात्र रामकृष्ण गोस्वामी ने उसे देखकर अश्लील फब्तियां कसने लगा। जब छात्रा ने आरोपित छात्र की इस अश्लील हरकत का विरोध किया तो वह बहस करने लगा। गाली-गलौच शुरू कर दी। इस पर कुछ देर बाद छात्रा के सहपाठी छात्र आ गए। थोड़ी देर में ही आरोपित छात्र और छात्रा की तरफ के छात्रों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों से जमकर लात मुक्के चल गए। इससे दोनों पक्षों को मामूली चोटें आई हैं। इधर, रामकृष्ण ने पुलिस को बताया कि उसने कोई अश्लील फब्तियां नहीं की थी। मेरे साथ राहुल, आदित्य, दिव्यांश और अनिरुद्ध ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की है। दोनों ने दोनों पक्षों का मेडिकल कराया। इसके बाद मामले में दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया है।

 

#Makhanlal Journalism University

Source : Agency

पाठको की राय