Wednesday, October 21st, 2026

मझौली नगर पंचायत में सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई गई

जबलपुर   
स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर प्रदीप मिश्रा तहसीलदार मझौली में नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष और सभी पार्षदों को शपथ दिलाई गई । शपथ ग्रहण के बाद शिप्रा राजेंद्र चौरसिया द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को सभी को सुनाया गया । शिप्रा राजेंद्र चौरसिया द्वारा नगर परिषद में ध्वजारोहण किया गया।

प्रदीप मिश्रा तहसीलदार मझौली, मौसम पालीवाल सीएमओ मझौली , नगर पंचायत के भूतपूर्व अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया , दिनेश कांत चौबे, बबलू जैन, मदन साहू, प्रभु दत्त दुबे, सुभाष शराफ, सोनू जैन, सभी नगर पंचायत के सदस्य और कर्मचारी, मझौली नगर के गणमान्य नागरिक और पत्रकार आदि ।

 

Source : Agency

पाठको की राय