Friday, October 23rd, 2026

राजभवन में रेडक्रास सोसायटी की प्रबंध समिति का शपथ विधि कार्यक्रम

भोपाल

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रेडक्रास सोसायटी की प्रबंध समिति के सदस्यों, पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई। भारतीय रेडक्रास सोसायटी मध्यप्रदेश राज्य शाखा का प्रबंध समिति शपथ विधि कार्यक्रम आज राजभवन के सांदीपनि सभागार में किया गया था।

राज्यपाल पटेल ने रेडक्रास सोसायटी के सदस्यों, पदाधिकारियों को रेडक्रास की नियमावली के सात सिद्धांतों मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्व-प्रेरित सेवा, एकता और सार्वभौमिकता का जिम्मेदारी और निष्ठापूर्वक पालन करने की शपथ दिलाई गई।

आयुक्त भोपाल संभाग गुलशन बामरा और राज्यपाल के प्रमुख सचिव डी.पी. आहूजा उपस्थित थे।

 

 

#रेडक्रास सोसायटी

Source : Agency

पाठको की राय