Thursday, October 22nd, 2026

NZ-W vs PAK-W: सूजी बेट्स ने न्यूजीलैंड के लिए रचा इतिहास, मगर इस मामले में मिताली राज से अभी भी काफी पीछे

 नई दिल्ली

न्यूजीलैंड की सलामी बल्लेबाज सूजी बेट्स ने पाकिस्तान के खिलाफ जारी आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2022 के 26वें मुकाबले में अपने 5000 वनडे रन पूरे कर लिए हैं। वह महिला क्रिकेट में ऐसा करने वाली कुल चौथी और न्यूजीलैंड की पहली बल्लेबाज बनीं हैं। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने मेजबान टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। इस दौरान सूजी बेट्स ने शानदार शतक जड़ते हुए टीम को बड़े स्कोर की ओर ले जा रही हैं। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने 36 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 175 रन बना लिए हैं। सूजी बेट्स 112 रन बनाकर नाबाद हैं।

महिला वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालीं बल्लेबाज

मिताली राज (IND-W) - 7737
शार्लोट एडवर्ड्स (ENG-W) - 5992
स्टेफनी टेलर (WI-W) - 5250
सूजी बेट्स (NZ-W) - 5029*
 

पाकिस्तान के खिलाफ सूची बेट्स ने अपना 12वां शतक जड़ा है। वह न्यूजीलैंड के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली बल्लेबाज हैं, वहीं सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में वह ऑस्ट्रेलिया की मेग लेनिंग (15) के बाद दूसरे स्थान पर हैं। बात मुकाबले की करें तो न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। महज 6ठें ओवर में कप्तान सोफी डिवाइन 12 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गईं थी। इसके बाद निदा दर ने अमेलिया केर और एमी सैटरथवेट को एक ही ओवर में आउट कर कीवी टीम को बैक टू बैक दो झटके दिए। सूजी बेट्स को अभी तक किसी बल्लेबाज से ज्यादा साथ नहीं मिला है, वह अकेले ही टीम की नैया पार लगाने का काम कर रही हैं।

 

#सूजी बेट्स

Source : Agency

पाठको की राय