Thursday, October 22nd, 2026

NZ vs SA: टिम साउदी ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में ऐसा करने वाले पहले कीवी गेंदबाज बने

 नई दिल्ली

न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट मैच के तीसरे ही दिन शनिवार को दक्षिण अफ्रीका को पारी एवं 276 रन से करारी मात दी। अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी कीवी टीम की इस शानदार जीत के हीरो रहे, जिन्होंने दूसरी पारी में 17.4 ओवर में सिर्फ 35 रन देकर पांच विकेट चटकाए। साउदी की इस दमदार गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को उसकी दूसरी पारी में 111 रन पर समेट दिया। ​साउदी ने इसके साथ ही अपने घर में एक नया इतिहास रच दिया है। वह न्यूजीलैंड में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले कीवी गेंदबाज बन गए हैं।
 

33 साल के साउदी ने अपने करियर में 14वीं बार पांच उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। न्यूजीलैंड की धरती पर उनके नाम अब सबसे ज्यादा 202 टेस्ट विकेट हो गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि 90 पारियों में हासिल की है। साउदी ने साथ ही न्यूजीलैंड के लिए अपने घर में सबसे ज्यादा ​टेस्ट विकेट लेने के रिचर्ड हेडली के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। हेडली के नाम 75 पारियों में 201 विकेट लेने का रिकॉर्ड था। उनके अलावा ट्रेंट बोल्ट ने 72 पारियों में 173 विकेट, डेनियल विटोरी ने 98 पारियों में 159 विकेट और नील वैगनर ने 69 पारियों में 159 विकेट चटकाए हैं। 

 

#NZ vs SA

Source : Agency

पाठको की राय