Thursday, October 22nd, 2026

NZ vs SA 2nd Test: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को चटाई धूल, देखें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का लेटेस्ट प्वॉइंट टेबल

 नई दिल्ली

इस मैच के बाद किसी भी टीम की रैंकिंग पर कोई फर्क नहीं पड़ा है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने नंबर-3 पर काबिज पाकिस्तान से फासला जरूर कम कर लिया है। श्रीलंका 100 पीसीटी के साथ प्वॉइंट टेबल में टॉप पर बना हुआ है, जबकि 86.66 पीसीटी के साथ ऑस्ट्रेलिया दूसरे पायदान पर है।
 

पाकिस्तान 75 पीसीटी के साथ तीसरे नंबर पर है। दक्षिण अफ्रीका के 60 पीटीसी हो गए हैं, वहीं भारत 49.07 के साथ पांचवें पायदान पर है। न्यूजीलैंड को इस हार के बाद पीसीटी में भारी नुकसान हुआ है, 38.88 के साथ वह छठे पायदान पर है। न्यूजीलैंड से नीचे बांग्लादेश, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड हैं।

 

#NZ vs SA 2nd Test

Source : Agency

पाठको की राय