Monday, October 19th, 2026

नट्स बर्फी

सामग्री
1/2 कप अखरोट
1/2 कप बादाम
1/2 कप काजू
1/2 कप पिस्ता
200 ग्राम चीनी
4 टेबलस्पून मिल्क पाउडर
4 टेबलस्पून दूध
एक चुटकी जायफल पाउडर
1 टीस्पून घी

विधि
- 5 मिनट में ड्रायफ्रूट्स के बर्फी बनाने के लिए एक माइक्रोवेव सेफ कटोरे में दूध, मिल्क पाउडर, जायफल पाउडर और चीनी डालकर मिक्स करें।

- इसके बाद एक दूसरा माइक्रोवेव सेफ कटोरा लें और उसमें अखरोट, काजू, बादाम, पिस्ता और घी मिक्स करें। इसके बाद 2 मिनट के लिए माइक्रोवेव में रख दें। नट्स के बड़े पीस ना लेकर आप छोटे पीस का इस्तेमाल करें।

- अब रोस्ट किए हुए नट्स वाले मिश्रण में दूध वाला मिश्रण डालकर मिक्स करें और 1 मिनट के लिए माइक्रोवेव में रखें।

- बच्चों को ये बर्फी खिलाने के लिए आप इसमें थोड़ा सा चॉकलेट या कोको पाउडर डाल सकते हैं। इससे बच्चे इसे बड़े ही शौक से खाएंगे।

- अब एक ट्रे में घी लगाकर इसमें तैयार ड्रायफ्रूट्स के मिश्रण को फैला दें। इसके बाद इसे 10 मिनट के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें। इसके बाद इसे अपने मनचाहे पीस में काट लें।

 

Source : Agency

पाठको की राय