Saturday, October 24th, 2026

19 मई से शुरू होने वाले नर्सिंग परीक्षाएं स्थगित

भोपाल
मप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय 19 मई से शुरू होने वाली नर्सिंग परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। विवि परीक्षाएं कराने कार्यक्रम जारी दिया था, जिसका एनएसयूआई कार्यकार्ता और विद्यार्थियों ने काफी विरोध किया। एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश समन्वयक रवि परमार ने कुलपति डॉ. टीएन दुबे और राज्यपाल को पत्र लिखकर बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, पीजी बीएससी नर्सिंग की परीक्षाएं स्थगित कर जरनल प्रमोशन की मांग की थी। कुलपति दुबे ने कोविड-19 महामारी की वर्तमान स्थिति को देखते हुए छात्रहित में 19 मई से होने वाली सभी प्रथम वर्ष की परीक्षा आगामी आदेश तक स्थगित कर दी।

 

 

#नर्सिंग परीक्षाएं स्थगित

Source : Agency

पाठको की राय