Tuesday, October 20th, 2026

उत्तराखंड में नर्सिंग और पैरामेडिकल के दाखिले हुए शुरू, आवेदन की अंतिम तिथि

देहरादून
उत्तराखंड में नर्सिंग और पैरामेडिकल कोर्स के पहले चरण के दाखिले आज से शुरू हो गए हैं। एचएनबी उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय ने शनिवार रात सीट आवंटन किया था। पहले चरण में दाखिले की अंतिम तिथि 21 दिसंबर है। वहीं, 22 दिसंबर, दोपहर एक बजे बाद विवि रिक्त सीटों का ब्योरा जारी करेगा। इसी के साथ द्वितीय चरण की आनलाइन पंजीकरण, शुल्क भुगतान और विकल्प भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह प्रक्रिया 24 दिसंबर शाम पांच बजे तक चलेगी। सीट आवंटन 26 दिसंबर को और दाखिले 28 दिसंबर तक होंगे। इसके बाद 29 से 30 दिसंबर तक मापअप राउंड चलेगा। 31 दिसंबर दाखिले की अंतिम तिथि निर्धारित है। 
 

 

#Nursing

Source : Agency

पाठको की राय