Monday, October 26th, 2026

हमीदिया अस्पताल में नर्सों की कामबंद हड़ताल जारी

भोपाल
हमीदिया अस्पताल में पिछले पांच दिन से वेतन बढ़ोतरी, पुरानी पेंशन स्कीम,मेल नर्स भर्ती समेत विभिन्न 12 सूत्रीय मांगों को लेकर कामबंद हड़ताल जारी है। उसका आज छठवां दिन है।  इसमें चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग एवं एनएचएम की नर्सें भी शामिल हैं।  प्रांतीय नर्सेस एसोसिएशन की अध्यक्ष मंजु मेश्राम ने बताया कि आज दोपहर बाद स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त आकाश त्रिपाठी एवं  चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त  निशांत वरवडेÞ के साथ एसोसिएशन की बैठक होनी है।

बैठक में क्या निष्कर्ष निकलता है इसके बाद आंगे की रणनीति तैयार की जाएगी। अभी हमारा आंदोलन जारी है। वहीं, हाईकोर्ट में भी मामले की आज सुनवाई है। दरअसल, हाईकोर्ट में सरकार ने नर्स एसोसिएशन के आंदोलन को अवैध बताया था। इस सिलसिले में हाईकोर्ट ने सरकार से जबाव मागा हैं।

 

#Hamidia Hospital

Source : Agency

पाठको की राय