Tuesday, October 20th, 2026

कर्नाटक के चिकमगलूर में कोरोना संक्रमित छात्रों की संख्या पहुंची 101

नई दिल्ली
कर्नाटक में कोरोना वायरस के नए केस की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले तीन-चार दिनों में चिकमगलूर का एक स्कूल कोरोना वायरस कोरोना वायरस नया क्लस्टर बनकर उभरा है। सोमवार को इस स्कूल में संक्रमित छात्रों की संख्या 101 पहुंच गई। इसमें 90 छात्र हैं और 11 स्टाफ हैं। सभी छात्रों के सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेज दिया गया है। सोमवार को जिले के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ उमेश ने बताया कि इससे पहले स्कूल के 59 छात्रों और 10 स्टाफ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। स्कूल में स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों को तैनात किया गया है। सभी का होम आइसोलेशन में ही प्रोटोकॉल के अनुसार इलाज किया जा रहा है। बता दें कि स्कूल परिसर को सील कर दिया गया है उसी में ब्लॉक बनाकर छात्रों का इलाज किया जा रहा है।

कोरोना वायरस को लेकर नई चिंताओं के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कहा कि सरकार राज्य में स्थिति पर करीब से नजर रख रही है और विशेषज्ञों से सलाह-मशविरे के बाद ही आगे के उपायों को लागू करने पर निर्णय लेगी। कोरोना वायरस के नए स्वरूप 'ओमिक्रॉन' के दो मामले राज्य में आने और नए कोविड क्लस्टर उभरने के बाद कर्नाटक सरकार ने शुक्रवार को कई एहतियाती उपायों की घोषणा की थी, जिसमें मॉल, सिनेमा घरों और स्कूल व कॉलेज जाने वाले छात्रों के माता-पिता के लिए टीके की दोनों खुराकों को अनिवार्य कर दिया था।

 

 

#corona

Source : Agency

पाठको की राय