Saturday, October 24th, 2026

बिहार में फिर बढ़ रहा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, मिले सात नये मरीज

पटना
पटना जिले में कोरोना का ग्राफ कम है, लेकिन संक्रमण पूरी तरह से थमा नहीं है. रोजाना एक से पांच के बीच मरीज मिल रहे हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार को पटना जिले में सात नये कोरोना के मरीज पाये गये हैं.

इनमें पांच शहर व बाकी दो ग्रामीण इलाकों के रहने वाले हैं. इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या में इजाफा हुआ है. 17 से बढ़कर अब 21 मरीज जिले में एक्टिव हो गये हैं. इसी तरह 24 घंटे के अंदर शहर के पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक कोरोना का मरीज भर्ती हुआ है.

सांस लेने में परेशानी के बाद मरीज को भर्ती किया गया. राज्य में छह जिलों में 12 कोरोना के नये संक्रमित पाये गये हैं. इनमें सर्वाधिक सात नये कोरोना संक्रमित पटना जिले में पाये गये हैं. इसके अलावा कटिहार जिले में एक, खगड़िया जिले में एक, मधुबनी जिले में एक, पूर्णिया जिले में एक और समस्तीपुर जिले में एक नये संक्रमित शामिल हैं.

 

#corona

Source : Agency

पाठको की राय