Tuesday, October 20th, 2026

एनटीपीसी सिंगरौली ने 102.8 पीएलएफ उत्पादन कर बनाया एक और कीर्तिमान

सिंगरौल
 वित्तीय वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में एनटीपीसी सिंगरौली ने देश में एक बार फिर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। सिंगरौली परियोजना की यूनिट नंबर चार ने 102.8 प्रतिशत पीएलएफ पर विद्युत उत्पादन कर पूरे देश में सबसे आगे रही है। यूनिट 04 ने पहली तिमाही में 102.8 पीएलएफ के साथ पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया।

इतना ही नहीं यूनिट नंबर 5 एनटीपीसी इकाइयों के साथ-साथ पूरे भारत में पहली तिमाही में 100.97 प्रतिशत पीएलएफ विद्युत उत्पादन के साथ तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा वित्त वर्ष 2021-22 में यूनिट नंबर 4 में शून्य तेल खपत के साथ-साथ विद्युत उत्पादन 100 प्रतिशत पीएलएफ से अधिक उपलब्ध था। जून 2021 में यूनिट 4 और 5 मासिक पीएलएफ 100 प्रतिशत से अधिक था।

यूनिट नंबर 4 का उत्पादन 101.82 प्रतिशत पीएलएफ और यूनिट नंबर 5 का उत्पादन 100.51 प्रतिशत पीएलएफ रहा है। परियोजना ने यह प्रदर्शन कोरोना संक्रमण के दौर में किया। परियोजना के कार्यकारी निदेशक देबाशीष चट्टोपाध्याय ने इन प्रमुख उपलब्धियों के लिए सभी कर्मचारियों को बधाई दी है और इन उपलब्धियों का श्रेय परियोजना के कर्मचारियों को दिया है।

एनटीपीसी सिंगरौली एनटीपीसी लिमिटेड का मदर प्लांट और फ्लैगशिप स्टेशन है। 13 फरवरी 1982 को अपना उत्पादन शुरू किया था। पिछले वित्त वर्ष 2020-2021 के पहली तिमाही को भी एनटीपीसी की पहली इकाई ने 101 प्रतिशत पीएलएफ के साथ विद्युत उत्पादन कर पूरे भारत में पहला स्थान प्राप्त किया था।

 

#एनटीपीसी सिंगरौली

Source : Agency

पाठको की राय