Thursday, October 22nd, 2026

बिजली उत्पादन के मामले में एनटीपीसी ने किए सारे रेकार्ड का ध्वस्त


कोरबा। एनटीपीसी ने बिजली उत्पादन के अपने पिछले सारे रेकार्ड को ध्वस्त करते हुए वित्त वर्ष 2020-2021 में 93.66 प्रतिशत प्लांट लोड के साथ 21332.59 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन कर पूरे एनटीपीसी में पहला और देश में दूसरा स्थान हासिल किया। कोरबा एनटीपीसी का बिजली उत्पादन में यह अब तक सर्वश्रेष्ठ परफार्मेंस है।

इस उपलब्धि के पीछे एनटीपीसी कोरबा की 37 साल पुरानी द्वितीय 200 मेगा वाट की इकाई का बहुत बड़ा योगदान रहा है जो की 100.06 प्रतिशत प्लांट लोड पर बिजली उत्पादन करते हुए नई कीर्तिमान हासिल किया। इस उपलब्धियाँ के लिए एनटीपीसी की सही समय पर इकाइयां का रखरखाव एवं उन्नत प्रचालन एवं अनुरक्षण के कारण ही संभव हुआ है। इस साल एनटीपीसी कोरबा के लिए निर्धारित 85.11 प्रतिशत एमओयू लक्ष्य से लगभग 8 प्रतिशत ज्यादा बिजली उत्पादन किया गया है। इस उपलब्धि पर अपनी खुशी जाहीर करते हुए मुख्य महाप्रबन्धक, विश्वरूप बसु एवं महाप्रबन्धक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) पी राम प्रसाद ने इसको सभी कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा की बदौलत ही संभव हो पाया है।

गौतलब है एनटीपीसी सानुह ने भी वित्त वर्ष 21 में अपनी अबतक का सबसे अधिक 314 बिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन दर्ज किया, जो की पिछले वर्ष की तुलना में 8.2 फीसदी की बृद्धि है। बिजली उत्पादन के साथ साथ भी डिस्कों से एनटीपीसी ऊर्जा बिलों की वसूली एक लाख करोड़ रुपया हुई है और बकाया की सौ फीसदी प्राप्ति हुई। एनटीपीसी समूह की कुल स्थापित क्षमता वित्त वर्ष 21 में 4160 मेगावात क्षमता वृद्धि के साथ 5.96 फीसदी बढ़कर 65810 मेगावाट हो गई। स्वायत आधार पर, एनटीपीसी क्षमता 4.03 फीसदी बढ़कर 52385 मेगावाट हो गई।

 

Source : Agency

पाठको की राय