Saturday, October 24th, 2026

एनएसयूआई आज करेगी रमन का पुतला दहन

रायपुर
राजनांदगांव में भाजपा के कार्यक्रम के दौरान भारत माता की तस्वीर को नीचे रख कर अपमानित करने के विरोध में सोमवार को प्रदेश एनएसयूआई प्रत्येक जिलों में पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन का पुतला दहन करेगी।

राजनांदगांव में हुए भाजपा के कार्यक्रम में भारत माता की तस्वीर को जमीन पर रखकर जिस प्रकार पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने अपमानित किया था उसको लेकर छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय ने डा. रमन सिंह को चेतावनी दी थी की वह प्रदेश एवं देश की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे पर आज 5 दिन बीते जाने के बाद भी उन्होंने माफी नहीं मांगी इसको लेकर कल प्रदेश एनएसयूआई द्वारा प्रत्येक जिलों में डा रमन सिंह का पुतला दहन किया जाएगा।

 

#NSUI

Source : Agency

पाठको की राय