धोखाधड़ी के आरोप में NSUI राष्ट्रीय संयोजक सचिन द्विवेदी गिरफ्तार
ग्वालियर
ग्वालियर पुलिस ने NSUI के राष्ट्रीय संयोजक सचिन द्विवेदी को धोखाधड़ी के आरोप गिरफ्तार किया है। NSUI नेता पर आरोप है कि उसने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर मृत व्यक्ति का प्लाट फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेच दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 2018 ने ग्वालियर विकास प्राधिकरण के सम्पदा अधिकारी ने एक शिकायत दर्ज कराई थी कि न्यू दर्पण कॉलोनी में स्थित एक भूखंड को सचिन द्विवेदी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बेच दिया। जिसकी शिकायत की जाँच के बाद सचिन को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि सचिन द्विवेदी ने मृत व्यक्ति के भूखंड पावर ऑफ़ अटॉर्नी के दस्तावेज बनवाये और अपने साथियो के साथ मिलकर जमीन को बेच दिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही हैं।

पाठको की राय