Tuesday, October 20th, 2026

एनएसयूआई ने टीआरएस कॉलेज के प्राचार्य कक्ष का किया घेराव

रीवा
ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य कक्ष का एनएसयूआई ने घेराव किया है। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जो सत्तापक्ष का संगठन है उसे अलग तवज्जो दी जाती है, जबकि एनएसयूआई को महत्व नहीं दिया जा रहा है ,एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने बताया कि कालेज के अंदर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है यहां परिसर में मीटिंग  और सभाएं होती है, लेकिन यहां के प्राचार्य को कई बार जानकारी देने के बाद भी उनके खिलाफ कार्यवाही नहीं की जाती है। आइए आपको सुनाते हैं एनएसयूआई के छात्र पदाधिकारियों ने किस तरह से चेतावनी देते हुए ज्ञापन सौंपा है और क्या मांग की है।

 

 

#NSUI

Source : Agency

पाठको की राय