Wednesday, October 21st, 2026

दुष्कर्म के आरोपी रुहब मेनन को एनएसयूआई ने किया प्राथमिक सदयस्ता से निस्कासित

रायपुर

प्रदेश एनएसयूआई के अध्यक्ष नीरज पांडेय ने भानुप्रतापपुर में एक छात्रा के साथ अनाचार की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इस घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की माँग की।

पांडेय ने कहा कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों के विपरीत आचरण करने की सिकायतें मिलने पर भानुप्रतापपुर के रुहब मेनन को एनएसयूआई के 15 नवम्बर को प्रशिक्षण शिविर के समापन के दिन ही पद से बर्खास्त कर दिया गया था। छात्र से कुकृत्य की प्राथमिकी दर्ज होने की सूचना पर प्राथमिक सदस्यता से भी निलम्बित कर दिया गया है। घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से माँग की है कि ऐसे आरोपी के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्यवाही की जाए।

 

Source : Agency

पाठको की राय