Tuesday, October 20th, 2026

कोचिंग संस्थान के लापरवाही के विरोध में उतरे एनएसयूआई, सौंपा मांग पत्र

राजनांदगांव
एनएसयूआई को लगातार छात्रो के द्वारा शिकायते मिल रही थी कि कोचिंग संस्थानो में शासन के द्वारा जारी किये निदेर्शो का पालन नही किया जा रहा है, जिससे कोचिंग संस्थाओ में कोरोना का संक्रमण बढ?े का खतरा ज्यादा है। राजनांदगांव एन.एस.यू.आई ने जिला अध्यक्ष विप्लव शर्मा के आदेशानुसार एन.एस.यू.आई सचिव गोपाल साहू के नेतृत्व में कोचिंग संस्थाओं के विरोध में उरते हुए राजनांदगांव एस.डी.एम को मांग पत्र सौंपा ।

साहू ने कहा कि शहर में लगातार कोरोना के मामले बढृ रहे है इसके बावजूद कोचिंग संस्थाओं के द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। एनएसूआई इसका विरोध करता है और मांग मांग करते है कि प्रशासन ऐसे कोचिंग संस्थाओं पर कार्रवाई करत हुए उन्हें कोरोना नियमों का पालन करने के निर्देश दें। एसडीएमओ को ज्ञापन सौंपने के दौरान एन.एस.यू.आई जिला उपाध्यक्ष राजा यादव, सचिव गोपाल साहू, यश गुरू, टिकेश देशलहरे, शुभम प्रजापति, चमन मानिकपुरी, गजेन्द्र गावडे व मयंक शामिल थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय