Tuesday, October 20th, 2026

अग्रसेन कॉलेज की एन एस एस टीम ने नुक्कड़ नाटक के जरिए कोरोना से बचाव का दिया संदेश

रायपुर
अग्रसेन महाविद्यालय व एनएसएस कैडेट्स के संयुक्त तत्वाधान में आज जोन क्रमांक- 68 चंगोराभाठा बाजार चौक, बीएसयूपी के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के जरिए कोरोना से बचाव का संदेश दिया गया। अपनी प्रस्तुति से इन युवाओं ने मास्क लगाने एवं वैक्सीन के दोनों डोज लगवाने एवं कोरोना अनुरूप व्यवहारों का पालन करने नुक्कड़ नाटक कर जन-जागरूकता अभियान संचालित किया।

इस दौरान युवाओं ने मास्क वितरण कर लोगों को सावधानी बरतने के लिए प्रेरित किया और कोरोना संक्रमण की स्थिति में जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम को जानकारी देने, होम आइसोलेशन पोर्टल पर पंजीकरण से मिलने वाली जरूरी सेवाओं की जानकारी दी। नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति के दौरान अमित अग्रवाल, अग्रसेन महाविद्यालय के समन्वयक व एनएसएस कैडेडट्स के सदस्यों की टीम उपस्थित थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय