Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़ के अप्रवासी भारतीयों और प्रदेश की कला संस्कृति व साहित्य को संजोने एन.आर.आई. सेल का गठन

रायपुर
राज्य सरकार द्वारा विभिन्न देशों में निवासरत छत्तीसगढ़ के अप्रवासी भारतीयों को एक सूत्र में जोड?े तथा प्रदेश की कला संस्कृति एवं साहित्य को संजोए रखने के लिए एन.आर.आई. सेल का गठन किया गया है। भारतीय मूल के कोरबा निवासी श्री पल्लव शाह को एन.आर.आई. सेल का समन्वयक मनोनीत किया गया है। श्री शाह वर्तमान में बोस्टन (एम.ए), यू.एस.ए. में निवासरत है। एन.आर.आई. सेल के माध्यम से छत्तीसगढ़ी कला-संस्कृति एवं साहित्य को संजोए रखने के साथ-साथ उनका व्यापक प्रचार-प्रसार तथा अप्रवासी भारतीयों के साथ जीवंत सम्पर्क बनाए रखने तथा राज्य की प्रगति के लिए ऐसे अप्रवासी भारतीयों से सुझाव-सूचनाएं प्राप्त करने तथा उनके क्रियान्वयन करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

 

#NRI

Source : Agency

पाठको की राय