Saturday, October 24th, 2026

अब नहीं तय करना होगा 16 किमी का पहाड़ी रास्ता, गांव के नजदीक ही मिलेगा राशन

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज भटगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुदरगढ़ पहुंचे। मुख्यमंत्री जब वहां चौपाल में आमजनों की समस्याएं सुन रहे थे, तब गड़ईपारा निवासी हरीलाल ने अपनी समस्या रखी और बताया कि गड़ईपारा के 25 परिवारों को राशन दुकान से राशन लेने के लिए 16 कि.मी. पहाड़ चढ़कर कुदरगढ़ आना पड़ता है, जिसमें लगभग ढ़ाई घंटे का समय लगता है। कभी-कभी खराब रास्ते से आना पड़ता है, जिसकी दूरी 35 किलोमीटर की है, इस रास्ते में नदी नाले और पथरीले रास्तों से जूझना पड़ता है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि उनके गांव को नजदीक की ग्राम पंचायत घुड़ई से जोड़ दिया जाए ताकि उन्हें आसानी से राशन मिल सके और ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। ग्रामीणों की समस्या सुनकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने तत्काल गांव के नजदीक की राशन दुकान में उन सभी हितग्राहियों के नाम जोड?े के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया, संसदीय सचिव श्री पारस नाथ राजवाड़े और अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू भी उपस्थित थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय