Friday, October 23rd, 2026

अब आपको घर बैठे मिलेगा मतदाता पहचान पत्र, चुनाव आयोग ने डाक विभाग से किया करार

पटना

बिहार में अब डाक के माध्यम से मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र (ईपिक) मिलेगा। शुक्रवार को निर्वाचन विभाग की ओर से स्थानीय होटल में मतदाता जागरूकता संबंधी बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में मुख्य सचिव, बिहार आमीर सुबहानी ने नये मतदाताओं को घर पर डाक के माध्यम से ईपिक पहुंचाने की प्रक्रिया का शुभारंभ किया। निर्वाचन विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पहले नये मतदाताओं को ईपिक बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के माध्यम से मिलती थी। पुराने प्रक्रिया को परिवर्तित कर दिया गया है। इस संबंध में डाक विभाग से करार भी किया गया है।

सभी विभागों में गठित होगा मतदाता जागरूकता फोरम

बैठक में निर्वाचन विभाग की ओर से सभी विभागों में मतदाता जागरूकता फोरम के गठन को लेकर जानकारी दी गयी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार एचआर श्रीनिवास ने बैठक में मतदाता जागरूकता फोरम के गठन से जुड़ी आवश्यकताओं एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश की दी। बैठक में सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव मौजूद थे। राज्य में इस साल करीब नौ लाख नए मतदाता बने हैं। सभी नए मतदाताओं को डाक के माध्यम से ईपिक भेजा जाएगा।

 

#चुनाव आयोग

Source : Agency

पाठको की राय