Tuesday, October 20th, 2026

फटे होठों से मिल जाएगीअब राहत

चेहरे की खूबसूरती के साथ अगर होंठ भी सॉफ्ट और गुलाबी दिखें तो महिलाओं की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है। तेज हवा के असर से अक्सर होंठ ड्राई हो जाते हैं और बेजान नजर आने लगते हैं। फटे और रूखे होंठों से चेहरा का नूर ही चला जाता है। कई बार होंठ फटने की वजह से लिप्स से खून आने लगता है और दर्द भी होने लगता है। कई महिलाएं होठों को मुलायम रखने के लिए लिप बाम का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन इससे भी होंठ थोड़ी देर के लिए ही मुलायम रहते हैं। अगर आप चाहती हैं कि आपके होंठ लंबे वक्त तक सॉफ्ट और गुलाबी नजर आएं तो इसके लिए आप घरेलू उपाय अपना सकती हैं। आइए जानें घर पर तैयार किए जाने वाले कुछ ऐसे स्क्रब्स के बारे में, जो आपके लिप्स को देंगे अट्रैक्टिव लुक-

बादाम तेल और ओटमील का मिश्रण badam oil oatmeal inside  
आधा चम्मच बादामतेल लें और उसमें एक चम्मच पका हुआ ओटमील मिला लें। इस स्क्रब को हल्के हाथों से होठों पर मलें। थोड़ी देर बाद ठंडे पानी से होठों को साफ कर लें। अगर आप इस स्क्रब को हफ्ते में 3-4 बार लगाएं तो बहुत जल्द आपको होंठ खूबसूरत नजर आने लगेंगे। 

वनिला एक्स्ट्रैक्ट में मिलाएं ब्राउन शुगर

एक चम्मच वनिला एक्स्ट्रैक्ट में थोड़ी सी ब्राउन शुगर मिलाएं। इस मिश्रण को अपने होठों पर धीरे-धीरे 2 मिनट के लिए मलें और इसके बाद 5 मिनट के लिए छोड़ दें। हल्के गुनगुने पानी से इसे धुल लें। अगर  आप हफ्ते में 3-4 बार यह मिश्रण होठों पर लगाती हैं तो फटे होठों से बहुत जल्द छुटकारा मिल जाएगा।

पुदीने में मिलाएं कोको पाउडर 

8-10 पुदीने की पत्तियों को मसल कर में गुलाब जल मिलाएं। इस पेस्ट में आधा चम्मच कोको पाउडर मिला लें। इस स्क्रब को धीरे-धीरे अपने होठों पर लगायें। कुछ देर बाद गुनगुने पानी से होंठों को धो लें। अगर आप लंबे समय तक अपने होंठों की खूबसूरती बरकरार रखना चाहती हैं तो हफ्ते में एक बार यह स्क्रब जरूर लगाएं।

चीनी में मिलाएं नींबू का रस और नारियल तेल 

एक चम्मच नारियल का तेल और थोड़ी सी चीनी को आधा चम्मच नींबू के ताजा जूस में मिला लें। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें और हल्के हाथों से अपने होठों पर मलें। इसके बाद गुनगुने पानी से होंठों को धो लें। इससे होठों की डेड स्किनपूरी तरह से साफ हो जाएगी और आपके मिलेंगे गुलाबी और चमकते हुए होंठ। अच्छे रिजल्ट पाने के लिए यह स्क्रब हफ्ते में एक बार जरूर लगाएं। 

जैतून के तेल में मिलाएं कॉफी पाउडर 

आधा चम्मच कॉफी पाउडर में एक चम्मच जैतून तेल मिलाकर पेस्ट बना लें। इसके बाद मिश्रण को धीरे-धीरे अपने होंठों पर मलें। 2 मिनट बाद मिश्रण को गुनगुने पानी से धो लें। अगर यह स्क्रब हफ्ते में एक बार नियमित रूप से लगाया जाए तो होंठों की रंगत बरकरार रहती है। 

दालचीनी में मिलाएं शहद 

जरा से दालचीनी पाउडर में एक चम्मच शहद मिला कर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इस मिश्रण को हल्के हाथों से धीरे-धीरे 5 मिनट तक होठों पर मलें, फिर गुनगुने पानी से होंठों को साफ कर लें। इस मिश्रण के नियमित इस्तेमाल से होठों की डेड स्किन से तो छुटकारा मिलता ही है, होठों की सॉफ्टनेस भी बनी रहती है।

 

Source : Agency

पाठको की राय