अब घर बैठे दे सकेंगे लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट, ऐसे करें आवेदन
गाजियाबाद
गाजियाबाद जनपद में रहने वाले नया लर्निंग ड्राइविंग बनवाने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब आवेदक घर बैठे ही लर्निंग लाइसेंस के लिए टेस्ट दे सकेंगे। जनपद में यह सुविधा शुरु हो गई है। जिन आवेदकों के स्लॉट पहले से बुक हैं, उन्हें कार्यालय ही पहुंचना पड़ेगा। इस संबंध में परिवहन आयुक्त ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
यदि आवेदक फेसलेस व्यवस्था के तहत घर बैठे लर्निंग लाइसेंस बनवाना चाहते हैं तो ऑनलाइन के दौरान दो ऑप्शन दिखेंगे। एक ऑप्शन फेसलेस और दूसरा कार्यालय का होगा। घर बैठे टेस्ट के लिए फेसलेस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। आधार से लिंक करके आवेदन करना है। आधार से प्रमाणित होने पर अपने डेट ऑफ बर्थ और सिग्नेचर अपलोड करने होंगे। यह व्यवस्था एंड-टू-एंड ऑनलाइन और फेसलेस प्रदान की जाएगी।

पाठको की राय