अब आसानी से WhatsApp में ढूंढ पाएंगे Stickers, आया नया फीचर
नई दिल्ली
WhatsApp लगातार अपने प्लेटफॉर्म में नए-नए फीचर जोड़ने पर काम कर रहा है। कुछ समय पहले आई रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी कई यूजर्स को अच्छी सुविधा देने के लिए कई खास फीचर्स पर काम कर रही है। इस नए फीचर्स की लिस्ट में फ्लैश कॉल, एन्क्रिप्टेड चैट बैकअप और एंड्रॉयड और आईओएस के लिए चैट माइग्रेशन टूल जैसे कई जबरदस्त फीचर्स शामिल हैं। अब इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने एक नए फीचर को ऐड कर दिया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स ऐप में आसानी से Stickers सर्च कर भेज सकेंगे।
WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सऐप ने एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए सर्च फॉर Stickers शॉर्टकट नाम के नए फीचर को लॉन्च कर दिया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि लेटेस्ट 2.21.12.1 वर्जन इस्तेमाल कर रहे WhatsApp बीटा यूजर्स को कीबोर्ड स्टिकर्स शॉर्टकट मिल रहा है। व्हाट्सऐप बीटा वर्जन में दिया गया नया फीचर फिलहाल टेस्टिंग फेज में है। WhatsApp का ये नया शॉर्टकट फीचर यूजर्स को Stickers को जल्दी से खोजने में मदद करेगा।

पाठको की राय