Thursday, October 22nd, 2026

Twitter पर अब कर पाएंगे लंबे-चौड़े ट्वीट, कैरेक्टर लिमिट को 10,000 तक बढ़ाने की तैयारी में एलन मस्क

नई दिल्ली
अगले कुछ दिनों में एलन मस्क ट्विटर यूजर्स को एक बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर जल्द ही यूजर्स लांगफॉर्म ट्वीट्स के तहत लंबे ट्वीट कर पाएंगे। ट्विटर के CEO एलन मस्क ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि प्लेटफॉर्म यूजर्स को 10,000 कैरेक्टर्स (अक्षरों) के साथ ट्वीट पोस्ट करने की सुविधा पर काम कर रहा है और जल्द ही यह फीचर शुरू किया जाएगा।

नई लिमिट कंपनी द्वारा ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स को दी जा रही लिमिट से ज्यादा है, जो लोग इस सब्सक्रिप्शन के लिए भुगतान कर रहे हैं वे 4000 कैरेक्टर्स के साथ ट्वीट कर सकते हैं। वहीं, रैगुलर यूजर्स को अभी तक 280 कैरेक्टर्स तक के ट्वीट पोस्ट करने की अनुमति है।

 

#एलन मस्क

Source : Agency

पाठको की राय