Sunday, October 25th, 2026

अब बिना मोबाइल नंबर के भी आधार कर सकते हैं डाउनलोड

नई दिल्ली
अगर आपका मोबाइल नंबर आधार के साथ रजिस्टर्ड नहीं  है तो आपको  चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप भारत की विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की वेबसाइट के जरिये अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यूआईडीएआई ने यह सुविधा शुरू की है।

इस शुरुआत से जिन लोगों के मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है, उनके लिए प्रक्रिया और आसान हो गई है। आधार सेवाएं उन लोगों के लिए भी उपलब्ध हैं, जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है। उल्लेखनीय है कि आमतौर पर यह समझा जाता है कि बिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के आधार कार्ड डाउनलोड नहीं किया जा सकता है।

बिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर वाले उपभोक्ता को सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर माई आधार विकल्प को चुनना होगा। इसके बाद माई आधार के अंदर ऑर्डर आधार रीप्रिंट विकल्प को क्लिक करना होगा।

 

#आधार

Source : Agency

पाठको की राय