Tuesday, October 20th, 2026

अब आप मुख्‍यमंत्री की पत्‍नी हैं... रिपोर्टर की बात सुन शरमाईं और जोर से हंस पड़ी भजनलाल शर्मा की पत्‍नी

जयपुर
पहली बार विधायक चुने गए भजनलाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे. भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक दल की यहां हुई बैठक में यह घोषणा की गई. शर्मा सांगानेर से विधायक हैं. भजनलाल शर्मा का नाम नए मुख्‍यमंत्री के तौर पर घोषित किए जाते ही उनके अर्पाटमेंट को सुरक्षा के घेरे में ले लिया गया. यहां मीडिया का भी भारी जमावड़ा लग गया. पत्रकार उनकी पत्‍नी और परिवारजनों से सवाल करते के लिए कतारे में खड़े नजर आए.

भजनलाल शर्मा की पत्‍नी भी इस दौरान अपनी महिला मित्रों, पड़ोसियों के साथ यहां मौजूद थीं. जब सीएम की पत्‍नी से सवाल पूछा गया कि आपके भजनलाल शर्मा को राजस्‍थान का नया सीएम घोषित किया गया है, आपको कैसा लग रहा है तो उन्‍होंने मुस्‍कुराकर जवाब दिया बहुत अच्‍छा लग रहा है. इसके बाद पत्रकार ने उनसे कह डाला कि ”अब आप मुख्‍यमंत्री की पत्‍नी हैं तो वह शर्माकर जोर से हंस पड़ीं. उनके साथ मौजूद महिलाएं भी उन्‍हें पकड़कर हंसने लगीं. उन्‍होंने कहा कि माता रानी का आशीर्वाद है.”

भजनलाल शर्मा की पत्‍नी ने कहा कि पूरा राजस्‍थान मेरा परिवार है. मेरे पति पार्टी के लिए इस कदर काम में जुटे रहते थे कि वे परिवार को बिल्‍कुल टाइम नहीं दे पाते थे. उन्‍होंने कहा कि पार्टी का धन्‍यवाद, मोदी जी का धन्‍यवाद. जनता की भलाई की तैयारी है. वहीं उनके सुपुत्र ने भी मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हम सभी मिलकर मोदी जी के विज़न पर काम करेंगे. दरअसल, राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ समर्थित शर्मा (56) ने जयपुर की सांगानेर सीट 48,081 वोटों के अंतर से जीती है. वह भरतपुर जिले का रहने वाले हैं.

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रस्ताव रखा जिसे विधायक दल ने स्वीकार कर लिया. भजनलाल भाजपा के प्रदेश महासचिव हैं. उनके पास राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की डिग्री है. विधायक दल की बैठक से पहले एक ग्रुप फोटो खींची गई, जिसमें वह आखिरी पंक्ति में खड़े थे.

 

#भजनलाल शर्मा

Source : Agency

पाठको की राय