Monday, October 19th, 2026

अब सड़क पर प्रदर्शन नहीं करेंगे पहलवान, कहा - कोर्ट में लड़ेंगे लड़ाई

नई दिल्ली

भारतीय कुश्ती संघ और बृजभूषण सिंह के खिलाफ लगातार आंदोलन कर रहे पहलवानों ने कहा है कि वो अब अपनी लड़ाई सड़क के बदले अदालत में लड़ेंगे. विनेश फोगाट ने एक ट्वीट में लिखा है कि सरकार के साथ 7 जून को हुई वार्ता में सरकार ने पहलवानों के साथ जो वादे किए उन पर अमल करते हुए सरकार ने उस कड़ी में महिला कुश्ती खिलाड़ियों द्वारा लगाए गए आरोप के आधार पर कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी है. इस केस में अब पहलवानों की लड़ाई जब तक न्याय नहीं मिल जाती तब तक सड़क की जगह कोर्ट में लड़ी जाएगी.

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निर्वतमान प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न तथा पीछा करने के अपराधों के लिए आरोपपत्र दाखिल किया है और एक नाबालिग पहलवान द्वारा उनके खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत को रद्द करने की भी सिफारिश की है.

 

Source : Agency

पाठको की राय