Tuesday, October 20th, 2026

अब मोबाइल में इंटरनेट बंद करके भी चला सकेंगे WhatsApp, आ रहा जबरदस्त फीचर

 नई दिल्ली 
पॉप्युलर मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप (WhatsApp) पर एक ऐसा फीचर आ रहा है, जिसका फैन्स को लंबे समय से इंतजार था। दरअसल वेब वर्जन के जरिए (WhatsApp Web) व्हाट्सएप को मोबाइल के साथ कंप्यूटर पर भी चलाने की सुविधा मिलती है। लेकिन इसके लिए आपके स्मार्टफोन में लगातार इंटरनेट चलते रहना जरूरी है। हालांकि नया फीचर आ जाने से आपको डेस्कटॉप पर व्हाट्सएप इस्तेमाल करने के लिए फोन की जरूरत नहीं होगी। आसान शब्दों में समझें तो आपके फोन में इंटरनेट बंद है, तब भी व्हाट्सएप वेब वर्जन इस्तेमाल कर सकेंगे। 

HackRead की रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले कुछ समय में डेस्कटॉप पर व्हाट्सएप इस्तेमाल करने के लिए आपको मोबाइल से QR कोड स्कैन करने की जरूरत नहीं होगी। कंपनी WhatsApp Web के लिए एक्टिव मोबाइल कनेक्शन की अनिवार्यता को खत्म करने जा रही है। हालांकि जिस डेस्कटॉप पर व्हाट्सएप चला रहे हैं, उसमें इंटरनेट जरूरी होगा। फिलहाल कंपनी इस फीचर की टेस्टिंग कर रही है, जो जल्द ही यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है। 

 

#WhatsApp

Source : Agency

पाठको की राय