Tuesday, October 20th, 2026

अब इंदौर आरटीओ में प्रवेश के लिए हेलमेट पहनना हुआ अनिवार्य

इंदौर
 क्षेत्रिय परिवहन कार्यालय आरटीओ में अब दो पहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट के प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके अलावा यहां आने वाले स्टाफ को भी बिना हेलमेट के नहीं आने दिया जाएगा। इस संबध में आदेश जारी कर दिया गया है। दीपावली बाद इसे लेकर सख्ती की जाएगी।

एआरटीओ अर्चना मिश्रा ने बताया कि हेलमेट को लेकर शासन की तरफ से आदेश निकाले गए है। हम भी इसका सख्ती से पालन करवाएंगे। हमने आदेश निकाला है कि हमारे कार्यालय में अब किसी भी दो पहिया वाहन चालक को बिना हेलमेट के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जो भी आवेदक दो पहिया वाहन से आरटीओ में आ रहे है, वे हेलमेट जरूर पहने। हालांकि लर्निंग लाइसेंस की व्यवस्था आनलाइन होने से अब आरटीओ में आने वाले आवेदकों की संख्या कम हो गई है। अब केवल पक्के लाइसेंस के लिए आने वाले लोग आरटीओ में आ रहे है।

इसके अलावा हमने अपने स्टाफ को भी कहा है कि वे लोग भी दफ्तार आए तो हेलमेट पहनकर आए। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मिश्रा ने बताया कि दीपावली के अवकाश के बाद जब दफ्तर खुलेंगे, तो इसे लेकर सख्ती की जाएगी। हम ऐसे लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करेंगे।


गौरतलब है कि कुछ साल पहले भी इस तरह से हेलमेट को लेकर आदेश निकाला गया था। उस समय आरटीओ के कई लिपिकों को ही चालान बना दिया गया था। यह लोग बिना हेलमेट के कार्यालय में प्रवेश कर रहे थे। हालांकि कुछ दिनों तक सख्ती रही इसके बाद अब फिर से लाेग बगैर हेलमेट के प्रवेश कर रहे है। आरटीओ में एजेंटों की संख्या सबसे अधिक है और वे ही सबसे अधिक दो पहिया वाहनों का उपयोग करते है। लेकिन अधिकांश एजेंट हेलमेट नहीं लगाते है।

 

#इंदौर आरटीओ

Source : Agency

पाठको की राय