अब कोविन पोर्टल में पंजीयन के साथ होगा टीकाकरण
रायपुर
केन्द्र सरकार द्वारा टीकारण के लिये जारी की गई नई गाईडलाइन के अनुसार सोमवार 21 जून से सभी आयु वर्गाे को कोविड -19 टीकाकरण, कोविन पोर्टल के माध्यम से कराना हेगा, क्योंकि भारत सरकार द्वारा सभी वर्गों के लिए कोविड 19 टीका नि:शुल्क लगाया जा रहा है।
इस कड़ी में प्राथमिकता क्रम में सबसे पहले हेल्थ केयर वर्कर, फंटलाइन वर्कर, 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक, वे नागरिक जिन्हे दूसरी डोज लगाने का समय आ गया है, इसके बाद 18 से 44 आयु वर्गके नागरिकों को टीका लगाया जाएगा। गाइड लाइन के अनुसार राज्य सरकारों को 18 वर्ष से 44 वर्ष के नागरिकों के बीच र्प्राथमिकता क्रम निर्धारित करने की छूट दी गई है। इसलिए राज्य सरकार के पूर्व के 9 मई 2021 के आदेश के अनुसार अंत्योदय, बीपीएल पीएल,फं्रटलाइन वर्कर आदि श्रेणियों के लिएनिर्धारित प्रतिशत यथावत् लागू रहेगा।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस संबंध में सभी कलेक्टरों को आज निर्देश जारी किए गए हैं कि चूंकि 21 जून से भारत सरकार द्वारा नि:शुल्क टीका दिया जा रहा है इसलिए राज्य में पृथक से टीकाकरण पोर्टल संचालित करने की आवश्यकता नही रहेगी। सभी आयु वर्गों का टीकाकरण कोविन पोर्टल के माध्यम से ही होगा। कोविन पोर्टल में अंत्योदय, बी पीएल, एपीएल की एंट्री करने की व्यवस्था है।
राज्य सरकार द्वारा निर्धारित प्राथमिकता के अनुसार इन वर्गो के टीकाकरण की एंट्री, कोविन पोर्टल में करने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे यह जानकारी मिल सके कि इन वर्गाे के कितने व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा रहा हैं। जिन व्यक्तियों के पास इंटरनेट और मोबाइल की सुविधा नही है उन्हे अॉन साइट पंजीयन या चाइस सेंटर के माध्यम से पंजीयन कराने की सुविधा देने के निर्देश भी कलेक्टरों को दिए गए हैं ताकि सभी वर्गाे का आसानी से टीकाकरण हो सके।

पाठको की राय