Tuesday, October 20th, 2026

अब मध्य प्रदेश के जबलपुर में LPG रेक के दो डिब्बे पटरी से उतरे, अनलोडिंग के दौरान हादसा

जबलपुर  
देश में ट्रेन हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे। अब मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक मालगाड़ी डीरेल हो गई। हालांकि इसमें किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। रेलवे के कर्मचारियों ने बुधवार सुबह ही डिब्बों को वापस पटरी पर चढ़ा दिया। जानकारी के मुताबिक जबलपुर के शाहपुरा भिटोनी में मालगाड़ी के एलपीजी रेक के दो डिब्बे मंगलवार रात अनलोडिंग के लिए रखे जाने के दौरान पटरी से उतर गए। इससे कोई नुकसान नहीं हुआ। साथ ही मेन लाइन भी प्रभावित नहीं हुई। रेलवे के मुताबिक सूर्योदय के साथ ही कर्मचारियों ने डिब्बों को चढ़ाने का काम शुरू कर दिया था।

रेलवे अधिकारिओं के मुताबिक रात को साढ़े 10 बजे के करीब भारत पेट्रोलियम यूनिट के मेन गेट के पास ये हादसा हुआ था। घटना में डिब्बे या गाड़ी को कोई नुकसान नहीं हुआ। मौके पर तुरंत रेलवे के कर्मचारी पहुंच गए थे, लेकिन रात में काम नहीं शुरू किया गया।

वहीं इस घटना से चार घंटे पहले कटनी में रेलवे यार्ड में एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। वहां पर भी किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन एक दिन में दो डीलेरिंग की घटनाओं से अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। फिलहाल दोनों मामलों में जांच की जा रही है।

 

#अनलोडिंग के दौरान हादसा

Source : Agency

पाठको की राय