Sunday, October 25th, 2026

अब उत्तराखंड में दुबई से लौटे युवक का जबरन कराया धर्मांतरण

 बाजपुर 
अब उत्तराखंड में भी धर्म परिवर्तन की काली साया पड़ने लगी है। दुबई से बाजपुर लौटे एक युवक के कथित धर्मांतरण का मामला सामने आया है। इस मामले में युवक के परिजनों ने बुधवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। परिजनों का आरोप है उनके बेटे को बरगला कर यूपी के एक गांव में अन्य धर्म के कुछ लोगों ने पनाह दी है। जब वे बेटे को वापस लाने के लिए गए, तो इन लोगों ने उनसे अभद्रता की। परिजनों के अनुसार, फिलहाल करीब पांच महीने से उनके बेटे का कोई अता-पता नहीं है। बाजपुर पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है। बाजपुर क्षेत्र के गांव मुडियाकलां खेड़ा निवासी किरनपाल पुत्र तुलाराम बुधवार को विहिप के जिला मंत्री यशपाल राजहंस समेत कई लोगों के साथ कोतवाली पहुंचे।

यहां किरनपाल ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में कहा कि उनका भाई राहुल चंद्रा (29 वर्ष) 2016 में नौकरी की तलाश में दुबई गया था। वहां से 2019 में राहुल वापस आ गया। आरोप है कि दुबई से वापस आने के बाद राहुल के व्यवहार में काफी बदलाव आ गया। वह रात में मस्जिद में जाने लगा। इससे उन्हें राहुल की गतिविधियों पर शक हुआ। जब परिजनों ने राहुल से इसकी वजह पूछी, तो राहुल ने बताया कि उसने इस्लाम धर्म अपना लिया है। अब उसका नाम इस्लाम हो गया है। इस पर परिजनों ने उसे काफी समझाया, लेकिन वह कुछ सुनने को तैयार नहीं था। तब परिजनों ने उस पर घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी।
  

 

#धर्मांतरण

Source : Agency

पाठको की राय