Saturday, October 24th, 2026

अब 30 जून तक होंगे मुख्यमंत्री विवाह योजना के पंजीयन , सतपुड़ा भवन में आग के कारण बढ़ाई त‍िथि

भोपाल

सतपुड़ा भवन में आग लगने की घटना के चलते मुख्यमंत्री विवाह/निकाह योजना के पंजीयन नहीं हो पाए। पांच जुलाई से विवाह कार्यक्रम शुरू होने हैं। ऐसे में अब राज्य सरकार ने ऐसे हितग्राहियों के पंजीयन के लिए 30 जून तक का समय दिया है।

दरअसल, मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना के अंतर्गत हितग्राहियों के कार्यक्रम के पांच दिन पूर्व पंजीयन बंद करने के निर्देश दिए थे, इस बीच 12 जून को सतपुड़ा भवन में आग लगने की घटना हो गई थी।

सुरक्षा की दृष्टि से मध्य प्रदेश एनआइसी द्वारा डेटा सेंटर को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। जिसके चलते विवाह पोर्टल भी डाउन था।

इस स्थिति में अधिकतर हित्तग्राही पंजीयन से वंचित रह गए। अब एक बार फिर पोर्टल खोला दिया गया है, 30 जून तक पंजीयन किए जा सकेंगे।

मध्य प्रदेश सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण आयुक्त ने सभी कलेक्टरों को इस संबंध में पत्र जारी कर जिलों एवं स्थानीय निकायों से प्राप्त अनुरोध पत्रों के आधार पर विवाह पोर्टल को 30 जून तक के लिए खोलने की सूचना दी है।

 

Source : Agency

पाठको की राय